संवाद सूत्र, अक्टूबर 11 -- संवाद सूत्र, बिहपुर, भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के कटाव से हाहाकार की स्थिति बन गई है। गंगा नदी कई घरों को लील गई है। यहां खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर में गंगा के कटाव से स्थिति भयावह हो गई है। राघोपुर रेल बांध में करीब दो सौ मीटर से अधिक कटाव होने के कारण वार्ड-13 के लगभग 10 घर गंगा में समा चुके हैं। 25 घरों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। हजारों की आबादी वाले गांव के लोग घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। कटाव की गंभीरता को देखते हुए शनिवार दोपहर सवा तीन बजे डीएम अलंकृता पांडेय, नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ सैयम रजा, डीसीएलआर शैलेन्द्र सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार और खरीक सीओ प्रवीण वत्स अधिकारियों ने कटाव स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने...