संवाद सूत्र, अक्टूबर 14 -- संवाद सूत्र, राघोपुर। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे ने सभी लोगों को सन्न कर दिया है। इस हादसे में कुल 13 मौतें हुई हैं। स्थानीय लोगों का अब यह दावा है कि जो नाव गंगा नदी में पलट गई थी वो सरकारी नाव थी। लोगों ने आशंका जताई है कि वहां कई और लोग भी हो सकते हैं। लिहाजा तलाशी अभियान सुबह भी जारी रहेगा। इससे पहले राघोपुर में हुए नाव हादसे की जानकारी के बाद वैशाली जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी राघोपुर पहुंचे। कई थानों की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 11 बजे एसएसपी शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जनकारी ली। देर रात होने के कारण सर्च अभियान को रोक दिया गया। पर स्थानीय लोग वहीं पर डटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि कई लो...