नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस कांड में अब दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। शराब कांड में मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर थाने के हरदिया के विनोद साह की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। तुरकौलिया थाने में शंकर सरैया के योद्धा मांझी की भी मौत हो गई है। इसके अलावा लड्डू साह नाम के एक शख्स की गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। लड्डू की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वह रघुनाथपुर थाने के बालगंगा मुसहरी टोला का निवास है। यह भी पढ़ें- बिहार के मोतिहारी में दिखा संदिग्ध, मदरसों में पुलिस कर रही जांच यह भी पढ़ें- 10 तारीख तक 20 लाख दो वरना 11 को हत्या कर देंगे, बिहार में कारोबारी को धमकी तुरकौ...