बिहार: मिलावटी खाद की जांच करने गए BDO पर हमला, सिर पर कट्टा सटा चेन छीन ली; खूब बवाल
संवाद सूत्र, अक्टूबर 29 -- अमदाबाद (कटिहार), संवाद सूत्र। बिहार के कटिहार जिले में मिलावटी खाद की जांच करने गए बीडीओ पर हमला कर दिया गया। सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट हुई और जमकर बवाल हुआ है। बेखौफ बदमाशों ने बीडीओ के सिर पर कट्टा सटा दिया। जिले में अमदाबाद प्रखंड की बैदा पंचायत में मंगलवार को कथित अवैध और मिलावटी खाद के गोदाम की जांच करने पहुंचे बीडीओ सह प्रभारी कृषि पदाधिकारी रणवीर कुमार और सरकारी कर्मियों पर हमला कर दिया गया। मामले में बीडीओ ने अमदाबाद थानाध्यक्ष को आवेदन देकर 15 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के मुताबिक, हमलावरों ने बीडीओ के सिर पर कट्टा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी और उनके गले से 26 ग्राम सोने की चेन छीन ली। अंचल गार्ड की सरकारी राइफल छीनने तथा सरकारी वाहन को क्षत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.