निज संवाददाता, नवम्बर 3 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बिहार के मधुबनी जिले में एक पुलिस जवान की तरफ से चलाई गई गोली में एक शख्स की मौत औऱ 3 लोगों के घायल होने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी पुलिस जवान फरार हो गया है। अब पुलिस ने फरार जवान चंद्रमोहन सिंह को जहां सस्पेंड कर दिया है वहीं उसके सिर पर इनाम का भी ऐलान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एएसआई चंद्रमोहन सिंह को तत्काल नौकरी से बर्खास्त करने की भी तैयारी है। उससे पहले फिलहाल उसे सस्पेंड किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। चंद्रमोहन को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरोपी एएसआई को फिलहाल निलंबित कर दिया है और आज ही उसे सेवा से बर्खास्त भी कर दिया जाएगा। इसपर हत्या...