बिहार: भूमिहीन परिवार जमीन के लिए पंचायत में ही दें आवेदन, गरीबों को 3 डिसमिल जमीन देगी सरकार
प्रधान संवाददाता, सितम्बर 22 -- बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को वासयोग्य भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पात्र परिवारों को आवेदन के लिए जिला मुख्यालय या पटना आने की जरूरत नहीं है। वे नजदीकी पंचायत कार्यालय या अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा कर सकते हैं। डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले में यह व्यवस्था लागू की गई है। अभियान के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के सुयोग्य भूमिहीन परिवारों को आवास योग्य भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि सभी अंचल और पंचायत कार्यालयों में विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यहां पात्र परिवारों से आवेदन लेने के साथ ही फॉर्म भरने में मदद की जाएगी। आवेदन जमा करने के बाद आवेदकों को अनिवार्य रूप से पावती रसीद भी दी जाएगी। डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.