बिहार: भरी भीड़ के बीच सिर में गोली मारकर मर्डर, बाइक खड़ी करने पर हुआ था विवाद
नालंदा, अक्टूबर 21 -- बिहार में मामूली से विवाद पर मर्डर जैसी बड़ी वारदातें नहीं थम रही हैं। अब नालंदा जिले में छोटी सी बात को लेकर एक युवक की हत्या भीड़ के सामने कर दी गई। हरनौत हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार की देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक जगदीश महतो के 47 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार हैं। परिजनों का आरोप है कि विवाद सुलझाने के दौरान पड़ोसी युवक सौरभ कुमार ने भीड़ के बीच सुनील के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सुनील की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, टोले की संकरी गली में दो मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। स्थानीय महिलाओं ने बाइक के मालिकों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वार्ड पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.