एक संवाददाता, अक्टूबर 15 -- एक संवाददाता, कटरा, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बेटी की मौत ने सबके दहला दिया है। इस मौत के पीछे हॉरर किलिंग का शक है। शक है कि लड़की के शव को जमीन में गाड़ कर ऊपर से आम का पौधा लगा दिया गया। आरोप है कि जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में परिजनों ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के शव को मिट्टी में गाड़कर ऊपर आम का पौधा रोप दिया। युवती की मां ने डेढ़ माह पूर्व बेटी के प्रेम प्रसंग की बात सार्वजनिक होने के कारण खुदकुशी का दावा किया है। हालांकि, पुलिस को हॉरर किलिंग की आशंका है। पुलिस ने बुधवार को मिट्टी खोदकर शव का अवशेष निकाला। युवती की मां और चाचा समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की बात फैलने पर पुलिस सक्रिय हुई तो मंगलवार शाम मृतका की मां गांव छोड़ भागने लगी। ग्रामीणों से पुलिस को ...