नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- बिहार के बक्सर जिले में मासूम बच्ची से हैवानियत हुई है। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया। बताया जाता है कि उक्त पांच वर्षीय बच्ची एक निर्माणाधीन भवन में रो रही थी। उसके रोने की आवाज सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो इस घटना की जानकारी मिलने से लोग हैरान हो गए। बाद में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। इस घटना की पुष्टि पुलिस ने की है, लेकिन अभी तक थाना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत अंतर्गत पठान टोला वार्ड-7 में रविवार की शाम पुरानी रंज...