बिहार: पूर्णिया में बकरा नदी पर बना पुल टूटा, पानी में धड़ाम से गिरा ट्रक; मचा हड़कंप
पूर्णिया, सितम्बर 6 -- बिहार में बाढ़ से हाहाकार है। इस बीच पूर्णिया जिले में बड़ी घटना हुई है। पूर्णिया जिले में बकरा नदी पर बना पुल आज अचानक टूट कर बिखर गया। पुल के ध्वस्त होने से इलाके में लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले में मौर प्रखण्ड के तियरपाड़ा पंचायत में असियानी गांव में बकरा नदी पर बना सोनापुर पुल का हिस्सा नदी मे टूट कर गिर गया। करीब 11 बजे के आसपास जब इस पुल से एक ट्रक गुजर रहा था तभी इस पुल का हिस्सा टूटते हुए ट्रक नदी में जा गिरा गनीमत रही है कि ट्रक ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचायी । फिलहाल ट्रक नदी में पूरा डूब गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अचानक पुल टूटने की वजह से ट्रक सीधे परमान नदी में समा गया। समय रहते चालक ने ट्रक के अंदर से छलांग लगा दी थी। घटना के बाद जलालगढ़-अमौर संपर्क मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.