बिहार: नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी-गंडक में उफान; चंपारण, सारण और सीवान में बाढ़ का संकट
पटना, अगस्त 31 -- नेपाल में बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गंडक और कोसी नदी में एक बार फिर उफान आ गया है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्राव में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे और दियारा क्षेत्र में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। आशंका है कि सोमवार दोपहर तक पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण, सारण और गोपालगंज से यह पानी गुजरेगा। जल संसाधन विभाग ने इंजीनियरों को सतर्क रहने को कहा है। जरूरत हुई तो आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है। उधर, रविवार को नेपाल के भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया। विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 781 हो गई है, जबकि 2,502 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के देवघाट जल मापन केंद्र के इंचार्ज सुनील पोखरेल के अनुसार, क्षेत्र में बीते तीन दिनों से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.