पूर्णिया, अगस्त 20 -- बिहार के सात युवक दुबई में बंधक बने हुए हैं। इन युवकों ने गुहार लगाई है कि इन्हें रिहा कराया जाए। बताया जा रहा है कि रोजगार के नाम पर पूर्णिया और किशनगंज के सात युवक दुबई में फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, किसी एजेंट के माध्यम से रोजगार के लिए ये सभी दुबई गए थे। वहां रोजगार तो नहीं मिला अलबत्ता इनका पासपोर्ट भी रख लिया गया। पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के तीन और किशनगंज के कोचाधामन के चार युवकों को यहां बंधक बना लिया गया है। कोचाधामन के पूर्व विधायक को वीडियो कॉल पर इन युवाओं ने आपबीती सुनाई है। बताया जाता है कि पर्यटन वीजा पर रोजगार के लिए एजेंट इन्हें ले गया था। पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद ने वीडियो जारी कर बताया कि इन्हें छुड़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दुबई में फंसे इन युवकों का जो वीडियो सामने आया है उसम...