बिहार: दीघा से कोइलवर गंगा पथ समेत 100 सड़क-पुल बनाने का प्लान, 21 हजार करोड़ लोन लेगी सरकार
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 7 -- बिहार की सड़क और पुल परियोजनाओं को तेज गति से जमीन पर उतारने के लिए राज्य सरकार का पथ निर्माण विभाग 21 हजार करोड़ रुपये लोन लेगा। इस राशि से करीब एक सौ परियोजनाएं पूरी की जाएंगी। इन परियोजनाओं की सूची नाबार्ड को भेज दी गई है। हर एक परियोजना के लिए अलग-अलग लोन की स्वीकृति नाबार्ड देगा। इसके बाद राशि जारी होगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य की सड़कों की 65 और 35 से अधिक पुल निर्माण की परियोजनाएं शामिल हैं, जिसके लिए लोन लिया जा रहा है। इनमें निर्माणाधीन और नई दोनों तरह की परियोजनाएं हैं। सड़क के लिए बिहार राज्य पथ विकास निगम और पुल की परियोजनाओं के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को लोन की राशि मिलेगी। इन परियोजनाओं में विभिन्न शहरों में बाइपास और सड़कों के साथ-साथ गंगा पथ भी शामिल हैं। हर एक परियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.