बिहार: जिउतिया के पहले दिन पूर्वी चंपारण में 11 मौतें, आठ की डूबने से गई जान; मचा कोहराम
पूर्वी चंपारण, अक्टूबर 2 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले में जिउतिया पर्व के पहले ही दिन अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के वार्ड संख्या सात में हुई, जहां तालाब में स्नान करने के दौरान चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी। मृतकों की पहचान प्रमोद महतो की पुत्रियों सोनामति (13) और फूलमती (10), वीरेंद्र महतो की पुत्री सोनाली कुमारी (10) तथा अच्छेलाल पासवान की पुत्री प्रतिमा कुमारी (12) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रमोद महतो की दोनों बेटियां पड़ोस की बच्चियों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में स्नान करने गयी थीं। बंजरिया थाना क्षेत्र में मॉडल थाना भवन, बंजरिया जटवा जाने वाली सड़क के किनारे बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.