प्रशांत कुमार, अप्रैल 1 -- Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार की सुबह आस्था का उल्लास चंद मिनटों में ही चीख-पुकार और मातम में बदल गया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे नालंदा जिले को झकझोर कर रख दिया है। मंदिर परिसर से लेकर सरकारी अस्पताल तक का मंजर इतना खौफनाक और दर्दनाक था कि देखने वालों का कलेजा कांप उठा। सदर अस्पताल के बाहर करीब 12 बजे बेबी देवी बदहवास हालत में बैठी थीं। उनके आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए कह रही थीं- हमलोग खुशी-खुशी तिलकोत्सव की गाड़ी की पूजा कराने मंदिर गए थे। जब मैं बाहर थीं, तभी अचानक हल्ला हुआ। भीड़ का दबाव इस कदर बढ़ा कि लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे। इसी आपाधापी में मां ने हमें अपनी जान की परवाह किए बिना भीड़ से धकेल कर सीढ़ियों की त...