बिहार: घर में घुसे थे पुलिसवाले, बच्ची चिल्लाई तो बरसा दी गोलियां; 2 लोगों की मौत से तनाव
निज संवाददाता, नवम्बर 3 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बिहार के मधुबनी जिले में पुलिसवाले ने ही सरेआम कत्ल-ए-आम मचा दिया है। इस पुलिस जवान द्वारा की गई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 अन्य लोग जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिस जवान एक घर में घुसे थे और जब एक बच्ची चिल्लाने लगी तो पुलिस जवान ने गोली चला दी है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। मधुबनी जिले के ऐतिहासिक बलिराजगढ़ में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सुरक्षा में तैनात जवानों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी महिला की मौत इलाज के लिए रेफर के दौरान हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने खोजपुर चौराहा पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.