गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- बिहार के गोपालगंज जिले में गैस लीक कांड में 2 बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे में 17 लोग झुलसे हुए हैं। कुंठपुर थाने के सफियाबाद गांव में मंगलवार देर शाम रसोई गैस के रिसाव से यह आग लगी थी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गांव के सिंहासन मांझी के घर की महिला रसोई गैस का नया भरा हुआ सिलेंडर में रेगुलेटर लगा रही थी। इस दौरान गैस रिसाव होने और दीये से निकली चिंगारी से आग लग गई। इस अगलगी में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। इससे पहले इस हादसे में 22 लोगों के झुलसने की भी सूचना आई थी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। इससे अफरातफरी मच गई। आनन -फानन में आग बुझाने के दौरान एक ही परिवार के 12 लोग झुलस गए। झुलसने वालों में छोटन शर्मा (16), कंचन देवी (28), मिस्टी कुमारी (डेढ़ साल), रो...