बिहार: गंडक ने तोड़ा बांध तो सारण-गोपालगंज में आ गई तबाही, सैकड़ों घर पानी-पानी; वैशाली में स्लूईस गेट की दीवार धंसी
छपरा, अक्टूबर 1 -- Bihar Flood: बिहार के सारण और गोपालगंज में बुधवार को गंडक नदी के तेज प्रवाह से तटबंध और रिंग बांध टूटने के बाद भारी तबाही मची है। सैकड़ों घरों में तीन से चार फुट तक पानी घुस गया है। लोग घरों की छतों या ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं। आवागमन बंद है। मकेर के हैजलपुर में एक दिन पहले से रिसाव हो रहा था। बुधवार को यह टूट गया। हैजलपुर में मुखिया का घर पूरी तरह पानी में डूब गया, जबकि उनके चाचा का तीन मंजिला मकान पानी के तेज बहाव में बह गया। चार पंचायतों के 20 से अधिक गांवों में पानी घुसा है। तरैया प्रखंड के बनिया हसनपुर गांव के समीप स्थित नया रिंग बांध में सुबह से ही रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों ने समय रहते बांध की मरम्मत की मांग की थी लेकिन मरम्मत नहीं होने की वजह से देखते ही देखते बांध का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।छपरा-सत्तर घाट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.