बिहार: कोर्ट ने दोषी ठहराया तो पुलिसवालों पर टूट पड़े कैदी, मारपीट में महिला सिपाही समेत 2 जख्मी;वाहन का शीशा तोड़ा
निज संवाददाता, अगस्त 25 -- बिहार के मुंगेर जिले में कैदियों ने पुलिस वालों पर हमला बोल दिया। दरअसल मुंगेर का अदालत परिसर सोमवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए गए कैदियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ कुमारी मनीषा की अदालत ने डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी एएसआई संतोष कुमार सिंह की निर्मम हत्या के मामले में सभी आठ नामजद आरोपियों को दोषी पाया। अदालत आगामी सात सितंबर को दोषियों की सजा का ऐलान करेगी। हालांकि, फैसला सुनते ही दोषियों के सिर पर खून सवार हो गया और उन्होंने कोर्ट परिसर में ही जमकर उपद्रव किया। कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद सुरक्षा बल सभी आठों बंदियों को कैदी वाहन में बैठाकर मुंगेर मंडल कारा ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोषियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.