बिहार: ऑटो में छात्रा से गंदी हरकत करने लगा ड्राइवर, आबरू बचाने के लिए चलती ऑटो से कूदी लड़की
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 27 -- बिहार में अब चलती ऑटो में लड़की से हैवानियत हुई है। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलती ऑटो में चालक द्वारा स्नातक की एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना महुली और बलुआ गांवों के बीच शनिवार की दोपहर में हुई। छात्रा कंप्यूटर क्लास कर घर लौट रही थी। अकेले पाकर चालक उससे छेड़छाड़ करने लग। इससे बचने के लिए छात्रा चलती ऑटो से कूद गई। इस दौरान उसे चोटें भी आयी हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार उर्फ चौरसिया उर्फ बताया जा रहा है। बताया जाता है कि छात्रा रोज की तरह कंप्यूटर क्लास करने धोबहां बाजार आयी थी। दोपहर में वह ऑटो से घर लौट रही थी तभी घटना घटी। छात्रा ने ऑटो से कूदने के बाद परिजनों को घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.