बिहार: अब भागलपुर में दो युवतियों से दिनदहाड़े बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर एक अरेस्ट
निज प्रतिनिधि, सितम्बर 28 -- बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से पिछले कुछ दिनों के दौरान लगभग रोज ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जिसके बाद महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब बिहार के भागलपुर जिले का एक वीडियो काफी चर्चा में है। कहलगांव में दो युवतियों से दिनदहाड़े बदसलूकी के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि यहां अमडंडा थाना क्षेत्र में युवक-युवतियों को रोककर पूछताछ करने और उसी दौरान अभद्रता एवं धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के बाद एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसएसपी ने यह भी कहा है कि पुलिस की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह मामला छेड़खानी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.