जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार के लिए लोग लगातार सोशल मीडिया और स्टेशन पुस्तिका में शिकायत कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को भी गीतांजलि एक्सप्रेस अहमदाबाद एक्सप्रेस कुर्ला एक्सप्रेस साउथ बिहार एक्सप्रेस छपरा एक्सप्रेस एर्नाकुलम एक्सप्रेस के अलावा अन्य कई ट्रेन लेट से टाटानगर पहुंची। रेलवे मालगाड़ी के कारण यात्री ट्रेनों की उपेक्षा कर रहा है। स्थिति यह है कि 40-50 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेनों को तीन-चार घंटे लग जाते हैं। क्योंकि मालगाड़ी के लिए यात्री ट्रेनों को बेवजह छोटे स्टेशन, केबिन या आउटर पर रोका जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.