बिहर में यात्रियों से भरी बस पर गिरा हाईटेंशन तार, आफत में फंसी 45 लोगों की जान
वरीय संवाददाता, मई 20 -- बिहार के भागलपुर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया है। यहां सुल्तानगंज शहरी क्षेत्र में मंगलवार आधी रात को एनएच-80 पर एक बड़ा हादसा टला है। दरअसल रात करीब सवा 12 बजे अपर रोड स्थित वार्ड नंबर एक में जाम में फंसी एक टूरिस्ट बस बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद रोड के आर-आर गुजरी एक हाईटेंशन तार टूटकर जबलपुर की टूरिस्ट बस की छत पर गिर गया। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। पोल से निकली जोरदार चिंगारी से बस में बैठे सभी यात्रियों की सांसे अटक गई। वहीं सड़क किनारे बसे स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। 45 लोगों की जान बड़ी मुश्किल से बची है। करीब पांच मिनट तक जाम में फंसी बस के ऊपर बिजली का प्लास्टिक कोटेड तार जलता रहा। बस की छत के कई हिस्से जलने लगे। लेकिन धीरे-धीरे बस को आगे बढ़ाया गया। फिर एक झटके पर बस से उलझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.