सहरसा, दिसम्बर 19 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने बिहरा पंचायत के पाण्डेय टोला के निकट गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पुआल के ढेर से 9 कार्टन (57 लीटर से अधिक)अंग्रेजी शराब बरामद किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचनमिली थी कि अंग्रेजी शराब की यहां से सप्लाई हो रही है। सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार, पुअनि धीरेन्द्र कुमार एवं स्वीटी कुमारी सहित अअन्य पुलिस पदाधिकारी बिहरा पाण्डेय टोला के पास पहुंचकर छापेमारी करते हुये 9 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस को देख कारोबारी फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में कारोबारी को चिन्हित कर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...