मुंगेर, जनवरी 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। सरकार द्वारा किसानों के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री कार्ड एवं पीएम किसान लाभार्थियों का ई केवाईसी किया जा रहा है। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत भवन में प्रतिनियुक्त किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक को उपस्थित रहकर किसानों का केवाईसी करना है। मंगलवार को बिहमा पंचायत की देवगांव पंचायत भवन में शिविर लगाया गया, जहां कुछ किसानों का केवाईसी हुआ, जबकि कई किसानों को 9 जनवरी तक नियमित केवाईसी होने का आश्वासन देकर लौटा दिया गया। बुधवार को सुबह 9 बजे से ही किसान देवगांव पंचायत भवन पहुंचने लगे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक न तो पंचायत भवन खुला और न ही प्रतिनियुक्त किसान सलाहकार पूनम कुमारी पहुंचीं, जिससे बिना केबाईसी कराए किसानों को वापस लौटना पड़ा। सूचना पर पहुंचे प्रेस प्रतिनिधियों ने भी ...