मुंगेर, मार्च 15 -- तारापुर, निज संवाददाता। फुटबॉल महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को गाजीपुर मैदान में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले दिन शुक्रवार को विजेता रही बिहमा टीम का मुकाबला मानिकपुर टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला,लेकिन बिहमा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। मैच के दौरान बिहमा टीम ने एक शानदार गोल दागा। इसके बाद पेनाल्टी का मौका मिलने पर टीम ने शॉट आउट के जरिए एक और गोल करते हुए कुल 2-0 की बढ़त बना ली और मुकाबले पर अपना कब्जा जमाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से मैदान में मौजूद दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, बीपीआरओ गौतम कुमार भारती, बीडीओ कुमारी कंचनलता, शिक्षक महावीर तिवारी,सुधीर प्रसाद ...