मुंगेर, अप्रैल 4 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र के बिहमा गांव में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पहले पक्ष के नवीन यादव ने आरोप लगाया कि बालू पर टोटो लगाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मंटू यादव एवं अन्य लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे व लोहे के खंती से हमला किया। इस दौरान 30 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के मंटू यादव ने कहा कि टोटो पर चढ़ने के दौरान नवीन यादव ने हमला किया और उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की गई। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्जकर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.