भागलपुर, सितम्बर 5 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहपुर थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर दूधेला गांव से नाव पर सवार तीन नाबालिग बच्चियां लापता हो गई थीं। जिसे नाथनगर पुलिस ने चंपानदी घाट किनारे से लोगों की सूचना के बाद बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों नाबालिग बच्चियां गुरुवार को नाव पर बैठकर भटकते हुए चंपानगर आ गई थीं। भटकती बच्चियों को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नाथनगर पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन तीनों बच्चियों को थाना लाया और उससे पूछताछ के बाद बिहपुर थाना को इसकी जानकारी दी। बिहपुर पुलिस ने तीनों बच्चियों के सकुशल मिलने की बात परिजनों को दी और उन्हें साथ लेकर नाथनगर थाना पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तीन बच्चियों के डूबने की अफवाह से मचा हड़कंप, नाथनगर स्टेशन पर मिलीं बच...