बिहपुर सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर पर अंतरराष्ट्रीय शोध
भागलपुर, मार्च 19 -- बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर को लेकर एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शोध के तहत फोकस ग्रुप स्टडी का आयोजन हुआ। यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ एस्सेक्स इंग्लैंड के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों के बीच इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता, समझ और व्यवहारिक जानकारी का आकलन करना है। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार, डॉ. विवेक केजरीवाल सहित कई चिकित्सक, एएनएम, जीएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस फोकस ग्रुप चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों से उनके अनुभव, जानकारी और चुनौतियों पर विस्तार से बातचीत की गई, ताकि जमीनी स्तर पर मौजूद वास्तविक स्थिति को समझा जा सके। इस अध्ययन का संचालन मुरारी ज्योति वेलफेयर फाउंडेशन की संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.