भागलपुर, अप्रैल 26 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर एनडीए कार्यालय में शनिवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र की उपस्थिति में पार्टी की बैठक हुई। बैठक में रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विधायक ने कहा कि बीते कार्यक्रमों की तरह इस बार भी बिहपुर विधानसभा क्षेत्र मन की बात सुनने में पूरे राज्य में नंबर वन बनने का लक्ष्य रखेगा। उन्होंने बताया कि वह स्वयं नारायणपुर प्रखंड के रायपुर बूथ नंबर चार पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनेंगे। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के विचारों को हर बूथ तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य : सरावगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...