बिहपुर में बनेगा पथ निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की भी तैयारी
भागलपुर, जून 13 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर में पथ निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन आईबी/डाक बंगला बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसको लेकर राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने चिह्नित भूमि पर प्रारंभिक स्तर की कवायद भी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहपुर प्रखंड के झंडापुर औलियाबाद स्थित इमली चौक के समीप पथ निर्माण विभाग की अपनी जमीन उपलब्ध है। इस क्षेत्र को आज भी स्थानीय लोग पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के नाम से जानते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार उक्त भूमि पर निरीक्षण भवन के साथ-साथ एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 20 जून को पार्टी कार्यालय में आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.