बिहपुर में बढ़ते नशे पर विधायक शैलेन्द्र सख्त, जनसंवाद की मांग
भागलपुर, मई 1 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और नशाखोरी को लेकर बिहपुर विधायक ईं कुमार शैलेन्द्र ने चिंता जताई है। उन्होंने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस-जनता जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि किसी हाईस्कूल परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.