बिहपुर में खेल स्टेडियम स्थापना की मांग
भागलपुर, मई 18 -- बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र ने दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया योजना के तहत बिहपुर क्षेत्र में एक स्टेडियम स्थापित करने की मांग रखी। मंत्री ने कहा कि स्टेडियम बनने से ग्रामीण युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच मिलेगा। मौके पर मंत्री की पुत्री कोमल कृति भी मौजूद थीं। केंद्रीय मंत्री ने मांग पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- आर्ट ऑफ गिविंग डे पर खिलाड़ियों के बीच नेट और गेंद वितरित यह भी पढ़ें- जितिन ने खिलाड़ियों के साथ दिखाया उत्साह यह भी पढ़ें- जिले के चार प्रखंडों में अधूरे स्टेडियम को चार करोड़ से पूरा कराने की योजना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.