भागलपुर, अप्रैल 11 -- बिहपुर विस के भाजपा विधायक ईं. शैलेंद्र ने ईसी रेलवे सोनपुर के डीआरएम को पत्र भेजकर थाना बिहपुर स्थित बंद मालगोदाम को शीघ्र चालू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लाइन संख्या छह को मालगाड़ी साइडिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है, लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। क्षेत्र में मक्का, आम व लीची के परिवहन के लिए गोदाम जरूरी बताते हुए मई से लोडिंग सुविधा बहाल करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...