बिहपुर पहुंचे कांग्रेस के पूर्णिया प्रभारी, संगठन मजबूती पर दिया जोर
भागलपुर, अगस्त 22 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। कांग्रेस के पूर्णिया प्रभारी अमित आनंद और एआईसीसी सदस्य संजय राणा शुक्रवार को बिहपुर स्थित स्वराज आश्रम कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रखंड अध्यक्ष मो. इबरार आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। अमित आनंद ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्देशों के अनुरूप निष्ठा से काम करने और जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। संजय राणा ने जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। मौके पर शेख हस्बुल, अतहर सईद, मो. फिरोज, अशोक चौधरी, पंकज सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.