भागलपुर, मार्च 22 -- बिहपुर थाना में कार्यरत एक होमगार्ड की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मृतक बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घरारा पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी 58 वर्षीय अशोक पासवान है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान अशोक पासवान की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत मृतक के परिजनों को दे दी गई थी। इस दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दिवंगत होमगार्ड को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.