भागलपुर, मार्च 9 -- प्रखंड के बिक्रमपुर वार्ड नंबर चार निवासी पंकज पासवान व गुड़िया देवी के पुत्र तथा भारतीय सीनियर बाल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी सूरज कुमार को सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में इंडोनेशिया के बाली में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बाल बैडमिंटन सीनियर व अंडर-21 आयु वर्ग की श्रृंखला में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों श्रृंखलाएं अपने नाम की थीं। इस उपलब्धि में सूरज कुमार की भूमिका भी सराहनीय रही। इसी उपलब्धि के सम्मान में रविवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक ईं. शैलेंद्र ने सूरज कुमार को बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.