बिहटा में 15 लाख के जेवर और नकदी चोरी
पटना, जून 23 -- बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर बाजार समिति के पास सोमवार को घर में रखे गोदरेज से करीब 15 लाख के जेवरात और दो लाख नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित जय कुमार विश्वकर्मा ने थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गए थे। घर में पटीदार मौजूद थे। वापस लौटने के बाद गोदरेज खोला तो उसमें रखे जेवरात और नकदी गायब थे। हालांकि गोदरेज सामान्य स्थिति में बंद था। ऐसा प्रतीत हो रहा था की कोई जानकार व्यक्ति चोरी की है। यह भी पढ़ें- बिहटा में 15 लाख के जेवर और नकदी चोरी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.