पटना, फरवरी 1 -- बिहटा में शनिवार को बाइक सवार उचक्कों ने स्प्रे छिड़ककर एक महिला से बैग में रखे 50 हजार रुपये झपटकर भाग गये। पीड़ित उषा देवी ने थाने में लिखित शिकायत की है। उचक्कों की तस्वीर सीसीटीवी कैद है। पीड़िता ने बताया कि बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकली थी। तभी बाइक सवार उचक्कों ने स्प्रे छिड़क बैग लेकर फरार हो गए। बैग से 50 हजार रुपये थे। पुलिस ने आसपास और बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें उचक्कों की तस्वीर सीसीटीवी कैद है। फुटेज के आधार पर पुलिस उचक्कों और उनकी बाइक के नंबर की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को अंदेशा है कि यह किसी ऐसे गिरोह का काम है जो बैंक के आसपास रेकी करते हैं और कैश निकालने वाले अकेले लोगों को निशाना बनाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.