पटना, जून 29 -- बिहटा में बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना रविवार को आईआईटी थाना क्षेत्र के मीठापुर नहर पुल के समीप की है। घायलों में बिहटा के दोघड़ा निवासी उज्वल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और इटवा निवासी अभिषेक कुमार है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिकी उपचार के बाद दो युवकों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। वहीं एक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार लई की तरफ से सिकरिया बाजार की तरफ जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बिहटा में बालू लदे ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, दो गंभीर तभी पीछे से बालू लदे ट्रक ने दो बाइक पर तीन युवकों को कुचल दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामसहोदर ने बताया कि ट्र...