बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना जल्द पूरी हो : सुरेन्द्र
पटना, मार्च 11 -- राजद सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने पटना बिहटा- औरंगाबाद रेल परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। बुधवार को जारी बयान में राजद सांसद ने कहा कि जिस रेल परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2007 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने किया था, उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 118 किलोमीटर रेल खंड का निर्माण कार्य होना था। इस पर 326 करोड़ खर्च होना था। इस रेल परियोजना के पूरा होने से पटना का बिहटा, अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद सहित गया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती। इससे एक बड़ी आबादी को लाभ होता, लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से इस रेल परियोजना पर चर्चा भी बंद हो गयी है। जनहित में इस परियोजना का निर्माण शुरू किया जाना चाहिए। राजद इस परियोजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.