पटना, मई 5 -- बिहटा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार की दोपहर पैसा के विवाद में साला ने अपने बहनोई अखिलेश शर्मा (55) को गोली मारकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुए हैं। अखिलेश शर्मा घर में पत्नी के साथ बैठे थे। बिहटा के हिरावणपुर निवासी उनका साला मदन शर्मा अचानक घर में घुसा और रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और मदन शर्मा ने गोली चला दी। यह भी पढ़ें- बिहटा : घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या गोली अखिलेश शर्मा की सिर को छूते हुए पार हो गई, जिसके वह घायल हो गए।डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है...