पटना, मई 5 -- बिहटा के महमदपुर गांव में सोमवार को अपराधिओं ने घर में घुसकर एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी। मृतक महमदपुर निवासी स्व. मुन्ना राय के 25 वर्षीय पुत्र अनुरोध कुमार यादव था। सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह, डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा, थानाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो गोलियां मारीं : अपराधिओं ने युवक को दो गोलियां मारीं। एक गोली अनुरोध की सिर और दूसरा पैर में लगा था। घटना के बाद फॉरेनसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकठ्ठा कर ले गयी।

जांच की प्रक्रिया डीएसपी टू अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजन की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पत्नी की भूमिका...