शाहजहांपुर, मार्च 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड प्रशिक्षुओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं से इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, उत्तर प्रदेश विशेष, साहित्य, कला और विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इसमें डीएलएड 2024 और 2025 बैच के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्य सोनिया गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता को 10 चरणों और तीन टीमों में विभाजित किया गया था। इसमें बिस्मिल टीम ने 60 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कल्पना चावला टीम दूसरे और रानी लक्ष्मीबाई टीम तीसरे स्थान पर रही।प्रतियोगिता के अंत में प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान संदीप कुमार, प्रद्युम्न कुम...