बिस्मिल जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर गुरुवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बिस्मिल पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बिस्मिल स्मारक पर भी पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। डीएम ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस और बलिदान का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- बिस्मिल जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाने का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.