बिस्मिल्लाह खां का पुश्तैनी मकान क्यों तोड़ा गया? VDA ने दिया जवाब, अखिलेश के पोस्ट से मचा था बवाल
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। शहनाई के उस्ताद भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के सरायहड़हा (चौक) स्थित पुश्तैनी मकान के तोड़े जाने पर उपजे विवाद ने सियासत में गरमाहट ला दी है। इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान आने के बाद शनिवार को सोशल मीडिया पर सियासी तूफान सा आ गया। हालांकि अब वीडीए ने सफाई देते हुए कहा है कि मकान का ध्वस्तीकरण सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उनके परिवारजनों ने ही कराया। साथ ही इसका नवीनीकरण होगा। दीवाली से एक दिन पहले अखिलेश यादव के एक पोस्ट ने सियासी हंगामा खड़ा खर दिया। दरअसल, सपा चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए लिखा, 'भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के संगी-साथी कला और कलाकारों के हमेशा खिलाफ रहते हैं। भाजपा नफरत की आग में जलकर देश को नुकसान पहुंचा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.