मधुबनी, फरवरी 27 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार बाइक चोर सिमरी गांव के मो सलमान और मो मुशरफ शाह है। पुलिस ने दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष बिस्फी अविनाश कुमार ने बताया कि बताया कि बिस्फी थाना क्षेत्र के बखुरी गांव से 25 फरबरी को लालधारी मंडल की बाइक चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने कांड संख्या 25/2026 अंकित करते हुए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर बाइक चोरी का खुलासा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...