मधुबनी, मई 3 -- शंकर प्रसाद बिस्फी। प्रखंड के 177 विद्यालयों में स्टूडेंट्स प्रोगेसन कार्य ठप है।इसको लेकर डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान ने नाराजगी व्यक्त की है। विद्यालयों में मदरसा, निजी विद्यालय,उत्क्रमित मध्य विद्यालय,प्लस टू उच्च विद्यालय आदि शामिल है। कहा गया है कि यू डायस पोर्टल 2026-27एक महीने से खुला हुआ है। लेकिन छात्रों को प्रोगेसन कार्य लगभग शून्य है।जो विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। डीपीओ ने ज्ञापांक 1367,दिनांक 02/5 के माध्यम से सभी संबंधित एचएम को निर्देश दिया है कि स्कूलों को तीन दिनों के भीतर यू डायस पोर्टल 2026-27 में स्टूडेंटस प्रोगेसन कार्य पूर्ण करें। साथ ही विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं का अपार आई-डी निर्माण करना सुनिश्चित करें। कार्य पूरा नहीं होने पर प्रतिकूल परिस्थितियों के तैयार रहने की चेतावनी दी गयी है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.