बिस्फी के शम्स आलम एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाइ
मधुबनी, मई 14 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रथोस निवासी शम्स आलम शेख एक बार फिर से जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया है। अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक शम्स आलम ने स्वीडन के क्लिटरबैडेट इंडोर स्विमिंग पुल में आयोजित पैरा स्विम ओपन फाल्केनबर्ग इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (एसबी4 श्रेणी) में कांस्य पदक हासिल कर एशियाई खेल के क्वालीफाई कर लिया है। शम्स आलम ने बुधवार को इस स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा और जापान में 18-24 अक्टूबर तक होने वाली एशियाई पैरा गेम्स 2026 की तीनों स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने में सफलता प्राप्त की ।अपनी सफलता पर शम्स ने बिहार सरकार के वित्त विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और भारतीय पैरालंपिक समिति के निरंतर सहयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.