मधुबनी, जून 21 -- बिस्फी। बिस्फी थाना क्षेत्र के छछुआ गांव में रविवार को छह वर्षीय अधिकांश कुमार का शव घर के सामने पोखर में पाया गया। अनिल कुमार साह का पुत्र अधिकांश कुमार एक जून से गायब था। शनिवार की सुबह जब सड़े-गले, क्षत-विक्षत शव के पास जानवरों एवं कौए के झुंड को मंडराते देखा तो शव होने की जानकारी हुई। शव की पहचान अधिकांश के कपड़े से हुई। सूचना के बाद बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। परिवार में चीख-पुकार मच गयी।पिता अनिल साह रह-रह कर बेहोश हो रहा था।लोग पानी का छींटा देकर उसे होश में लाने का प्रयास कर रहे थे। मां और परिजनों की करूण चीत्कार से पास खड़े लोगों की आंखें भी नम हो रही थी। हर कोई मासूम अधिकांश ...